मुंबई, 6 अक्टूबर। हरियाणवी संगीत की दुनिया में एक नई पहचान बनाने वाली गायिका रेणुका पंवार का नया गाना 'नागन काली' जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। उन्होंने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर गाने की रिलीज डेट के साथ एक मोशन वीडियो साझा किया।
रेणुका ने इंस्टाग्राम पर इस मोशन वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "पूरा गाना 7 अक्टूबर को आएगा। नागन काली।"
इस मोशन वीडियो में रेणुका पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं, जिसमें लाल घाघरा-चोली और भव्य आभूषण शामिल हैं, जो उनकी खूबसूरत मूव्स को और भी आकर्षक बनाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गाने का टीजर चल रहा है, जिसकी बीट्स इतनी मजेदार हैं कि सुनते ही डांस करने का मन करता है। रेणुका की मुस्कान और एक्सप्रेशंस गाने की थीम को बेहतरीन तरीके से दर्शाते हैं।
रेणुका पंवार की कहानी किसी प्रेरणादायक कथा से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश के खेकड़ा में जन्मी रेणुका को हरियाणा की मिट्टी ने असली पहचान दी। स्कूल के दिनों से ही डांस और सिंगिंग में रुचि रखने वाली रेणुका ने 2019 में अपने पहले गाने 'सुन सुनियो' से करियर की शुरुआत की, लेकिन असली सफलता 2020 में '52 गज का दामन' से मिली।
इस हिट गाने ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर स्टार बना दिया। इसके बाद 'ठुमक ठुमक' जैसे एल्बम और 'श्यानो' और 'डीजे पे नचूंगी' जैसे गानों ने उनकी फैन फॉलोइंग को काफी बढ़ाया।
रेणुका न केवल एक गायिका हैं, बल्कि एक मॉडल और सोशल इन्फ्लुएंसर भी हैं, जो हरियाणवी संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रही हैं।
वह पारंपरिक हरियाणवी धुनों को आधुनिक संगीत के साथ जोड़ती हैं और बॉलीवुड के कुछ प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। हाल ही में उनका गाना 'श्यानो' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया।
You may also like
केरल: 'सबरीमाला का सोना चोरी कर करोड़ों में बेचा गया,' नेता प्रतिपक्ष सतीशन ने विजयन सरकार से मांगा जवाब
कैम्पस प्लेसमेंट के तरीके बदल रहा है AI, जान लें अब आपमें क्या ढूंढ रही हैं कंपनियां
दिल्ली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन
गौरी खान बर्थडे स्पेशल: 14 साल की उम्र में किंग खान के दिल पर किया कब्जा, इंटीरियर डिजाइनर बन कमाया नाम
भारत में 2026 में मजबूत बना रहेगा जॉब मार्केट, वेतन में 9 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान : रिपोर्ट